Breaking News

अंबिकापुर@श्री साईं रेसिडेंसी में शिव पार्वती मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई सम्पन, त्रि दिवसीय कार्यक्रम में कॉलोनी एवं अन्य जगहों से सैकड़ो की संख्या में भक्त हुए सम्मलित

Share

अंबिकापुर,२4 जनवरी 2023 (घटती-घटना)।अंबिकापुर के मनेंद्रगढ़ रोड़ स्थित श्री साईं रेसीडेंसी में शिव पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा पुरे विधि विधान के साथ सम्पूर्ण हुई यह अनुष्ठान पं शिवशंकर पाण्डेय एवं उनकी आचार्य मण्डल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, प्रथम दिवस कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं ने कलश यात्रा में शामिल हुई.
भव्यता के साथ प्रारम्भ शिव पार्वती प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में श्री साईं रेसीडेंसी के साथ साथ आस पास के लोग पूरी तरह से भक्ति रस में लगातार सराबोर रहे.
शिव पार्वती के प्राण प्रतिष्ठा पूजन के प्रथम दिवस से ही सुन्दरकाण्ड एवं भजन संध्या का कार्यक्रम लगातार होता रहा जिसमे कॉलोनी वासियों के साथ साथ आस पास के भक्तगण पूजन एवं भजन संध्या कार्यक्रम में लगातार तीन दिनों तक भक्ति रस में सराबोर नजर आये.


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply