Breaking News

रामानुजगंज@एसपी जन चौपाल के माध्यम से करेंगे समस्याओं का निराकरण

Share

रामानुजगंज 07 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। जिले में बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिनों 21 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के कलेक्टर एवं एसपी से चर्चा कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन आम जनता के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियंत्रण जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्या का निराकरण करें। उक्त आदेश के परिपालन में बलरामपुर रामानुजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने 8 नवंबर दिन सोमवार से प्रत्येक सप्ताह जनदर्शन जन चौपाल के माध्यम से जिले वासियों का समस्या सुनने के बाद नियमानुसार उसका निराकरण करेंगे। उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि पुलिस विभाग से संबंधित उनकी जो भी समस्या हो अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में अपना अर्जी प्रस्तुत कर सकते हैं।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply