Breaking News

बीजापुर@दो महिला नक्सली समेत 3 माओवादी गिरफ्तार

Share

बीजापुर ,21 जनवरी 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ के बाद दो महिलाओं सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने बताया कि इंडेनार गांव के जंगलों में दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हुई।
सुरक्षाबलों ने बासगुड़ा-गंगालूर-किरंदूल इलाकों में वरिष्ठ माओवादी कैडरों की मौजूदगी के इनपुट पर एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू किया गया था। मुठभेड़ के बीच कुछ माओवादी भाग निकले वहीँ सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को पकड़ा। जिनमे गुड्डू कुसरम, हुंगा आलवाम और इंडो शामिल हैं। कुसराम, जिसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम था, गंगालूर एलओएस सदस्य था।


Share

Check Also

कोरिया@स्मार्ट मीटरों में अधिक बिजली खपत की शिकायतों पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Share राजन पाण्डेयकोरिया,07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने …

Leave a Reply