Breaking News

कवर्धा@कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते है बच्चे

Share


कवर्धा,21 जनवरी 2023(ए)। कवर्धा जिले में स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डाल कर स्कूल जाने को मजबूर हो गए। वीडियो में स्कूल के बच्चे जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे है। ठेकेदार ने पुल के दोनों किनारे को अधूरा छोड़ दिया है। बच्चे जान जोखिम में डालकर पुल के एक छोर से दूसरे छोर की तरफ जाते हैं। लेकिन कभी-कभी बांध पार करते वक्त दुर्घटनाएं भी होती हैं। यह घटना दामापुर के शिव गंगा की है।
मिली जानकारी के अनुसार, जान जोखिम में डालकर स्कूल के बच्चे रोज पुल पार करते है। ठेकेदार ने पुल के दोनों किनारे को अधूरा छोड़ दिया। इसके कारण कभी भी बडा हादसा हो सकता है। पुल के दोनों किनारे काम अधूरा ही है। लकड़ी का पुल बनाकर ग्रामीण और बच्चे आवागमन कर रहे। इस पुल से 6 गांव रोज आना-जाना के करते हैं। क्षेत्रीय जनपद सदस्य अश्वनी यदु ने स्कूलों बच्चों के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी।


Share

Check Also

कोरिया@स्मार्ट मीटरों में अधिक बिजली खपत की शिकायतों पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Share राजन पाण्डेयकोरिया,07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने …

Leave a Reply