Breaking News

अंबिकापुर@शराब के नशे में कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे सोए थे दो व्यक्ति,एक की मौत

Share


अंबिकापुर, 07 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। मैनपाट इलाके में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ने जमकर शराब पी थी और पूरी रात मैनपाट स्थित पेट्रोल पंप के बगल में नशे की हालत में खुले आसमान के नीचे सोए थे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ठंड से गंभीर व्यक्ति को अस्पताल भेजवाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया गया।
जानकारी के अनुसार भोलू पिता हरिकेश्वर उम्र 40 वर्ष निवासी उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केसगवां का रहने वाला है। वह शुक्रवार को अपने ससुराल मैनपाट के करमाहा छेरछेरा त्योहार मनाने गया था। भोलू करमाहा गांव के ही 50 वर्षीय बनवारी मझवार व एक अन्य के साथ मैनपाट गया था। यहां बनवारी मैनपाट बैंक से रुपए निकाला और तीनों जमकर शराब पी। बनवरी व भोलू ने अधिक शराब पीने के कारण मैनपाट के रोखापारा पेट्रोल पंप के पास जमीन में सो गए। जबकि तीसरा व्यक्त वापस चला गया। ये दोनों पूरी रात कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान में सोए रहे। स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह मैदान में दो व्यक्ति को सोता देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी विजय ङ्क्षसह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पता चला की ठंड के कारण बनवारी की मौत हो चुकी थी। शरीर ठंड में अकड़ चुका था। वहीं भोलू की सांसे चलने पर उसे इलाज के लिए कमेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply