Breaking News

अंबिकापुर@आग से झुलसकर बालक की मौत

Share

अंबिकापुर, 06 जनवरी 2023 (घटती-घटना)।आग से झुलसकर तीन वर्षीय बालक की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। वह आग तापने के दौरान झुलस गया था। जानकारी के अनुसार आयुष नगेशिया पिता अमरेश उम्र 3 वर्ष बलरामपुर जिले के बसकेपी का रहने वाला था। वह अन्य बच्चों के साथ घर में आग ताप रहा था। आग तापने के दौरान उसके कपड़े में आग पकड़ ली। मां ने देखा तो किसी तरह आग बुझाया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply