Breaking News

अंबिकापुर@व्यवसायी के किराए के मकान से 95 हजार रुपए की चोरी

Share

अंबिकापुर, 06 जनवरी 2023 (घटती-घटना)।फुटपाथ पर दुकान लगाकर कंबल, चादर बेचने वाले व्यवसायी के किराए के मकान चोरों ने हाथ साफ किया है। चोरों दिन दहाड़े घर का ताला तोड़कर पेटी में रखे 95 हजार रुपए व मोबाइल पार कर दिया है। व्यवसायी ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
अमित सिंह व शिकवकांत सिंह यूपी कानपुर के रहने वाले हैं। यह पिछले तीन महीने से अंबिकापुर स्थित मायापुर निवासी राजेश गुप्ता के किराए के मकान में रहकर शहर के फुटपाथ पर कंबल, चादर बेचने का काम करते हैं। कंबल बेच कर 95 हजार रुपए जमा किया था और अपने किराए के मकान में पेटी में रखा था। गुरुवार की सुबह दुकान लगाने दोनों चले गए थे। रात 8 बजे अपने किराए के मकान में पहुंचे तो घर का ताला टूटा था और अंदर रखे पेटी का कजा उखड़ा था। चोरों ने पेटी में रखे 95 हजार रुपए व एक मोबाइल पार कर दिया है। अमित सिंह ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply