Breaking News

रायपुर@5 जनवरी को होगा विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव

Share


रायपुर, 03 जनवरी २०२३(ए)। विधानसभा के इसी सत्र के दौरान उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। मिली जानकारी के अनुसार 5 जनवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। ऐसी संभावना है कि आदिवासी वर्ग से ही किसी को उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बना सकती है।
विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के बाद खाली सीट के लिए उपचुनाव हो चुके हैं। उनकी पत्नी सावित्री मंडावी भानुप्रतापपुर से विधायक बनी है। अब विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के लिए शीतकालीन सत्र में चुनाव कराने की तैयारी है।
आपको बता दें कि विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद पहले विपक्ष को देने की परंपरा रही थी, लेकिन जोगी सरकार में यह परंपरा टूट गई। पहले विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया गया था और बनवारी लाल अग्रवाल उपाध्यक्ष बने थे। बाद में अग्रवाल के खिलाफ सत्ता पक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया और उन्हें पद से हटना पड़ा। इसके बाद सत्तारूढ़ दल से ही धर्मजीत सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके बाद से उपाध्यक्ष का पद सत्तापक्ष ने अपने ही पास रखी है।
यें विधायक हैं उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल
आपको बता दें कि मनोज मंडावी का भी निर्वाचन निर्विरोध ही हुआ था। इस बार दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, मोहन मरकाम, लखेश्वर बघेल, संतराम नेताम, दलेश्वर साहू में से किसी एक को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।सूत्र बताते हैं कि सीएम भूपेश बघेल प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से चर्चा कर उपाध्यक्ष का नाम तय कर सकते हैं।


Share

Check Also

कोरिया@स्मार्ट मीटरों में अधिक बिजली खपत की शिकायतों पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Share राजन पाण्डेयकोरिया,07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने …

Leave a Reply