नरायणपुर, 02 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ ग्रामणों ने धर्मांतरण को लेकर जोरदार हंगामा किया है। दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के बीच जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले इस दौरान नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सदानंद कुमार के सिर पर चोट आई है जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सदानंद कुमार के सर पर टांके भी लगाए गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
इधर हालात को देखते हुए आईजी सुंदर राज पी मौके के लिए रवाना हो गए हैं । उन्होंने बताया कि फिलहाल हालात सामान्य हैं और स्थिति को काबू में कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वह खुद मौके के लिए रवाना हो रहे हैं। अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक हफ्तेभर पहले नारायणपुर के एरका गांव में ईसाई समुदाय के लोग आए थे। उन्हें गांववालों ने मार कर भगा दिया था। इसके दूसरे दिन गांव में बड़ी संख्या में समाज के लोग आए। उन्होंने गांववालों से मारपीट की। यह मामला कुछ दिन शांत रहा, फिर रविवार को ईसाई समाज के कुछ लोग फिर गांव पहुंचे और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। जब गांव वालों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट की। इसी के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे और चर्च में पथराव कर रहे थे। इस दौरान उन्हें रोकने पहुंचे एसपी पर भी पत्थर लगा और वे घायल हो गए।
Check Also
कोरिया@स्मार्ट मीटरों में अधिक बिजली खपत की शिकायतों पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Share राजन पाण्डेयकोरिया,07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur