रायपुर, 01 जनवरी 2023। रायपुर प्रेस क्लब के नव वर्ष मिलन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए इस दौरान ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा समेत पत्रकारों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाथ मिलाकर नववर्ष की बधाई दी नव वर्ष समारोह के दौरान मुख्यमंत्री बघेल का चेयरमैन होरा ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर सोशल मीडिया की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आधे अधूरे और ख़बरों को तोड़ मरोड़ कर दिखाने पर चिंता जताई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नववर्ष के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर रायपुर प्रेस क्लब के नव वर्ष मिलन समारोह में पहुंचे, इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा समेत रायपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों से हाथ मिलाकर नववर्ष की बधाई देते हुए चर्चा की। समारोह के मंच में प्रेस क्लब अध्यक्ष व ग्रैंड न्यूज़ के स्टेट हेड दामू आंबेडारे और ग्रैंड ग्रुप चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। साथ ही ग्रैंड न्यूज़ के एडिटर संजय शुक्ला ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर सीएम का स्वागत किया। इस बीच हंसी मजाक दौर भी चलता रहा।
खबरों के काट छांट
से होती है छवि ख़राब-सीएम बघेल
अपने सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों और उनके परिजनों की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना काल में पत्रकारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर और जान देकर लोगों तक समाचार पहुंचाया। मुख्यमंत्री बघेल ने पत्रकारिता में आ रही दिक्क्तों को भी मंच के माध्यम से सांझा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नेताओं के बयान और पत्रकारिता भरमार बन्दूक की तरह थी, लेकिन आजकल पत्रकारिता का दौर बदल गया है, सोशल मीडिया में आधे अधूरे खबरे दिखाई जाती है, खबरों को बीच बीच में तोड़ मरोड़ कर दिखाया जाता है। इससे किसी की भी छवि को खराब कर दिया जाता है। जिसके खिलाफ इस तरह की ख़बरें चलाई जाती है उनका करियर ही धराशायी हो जाता है। ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने सबको नव वर्ष की बधाई देते हुए प्रेस क्लब के नव वर्ष मिलन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए।
Check Also
कोरिया@स्मार्ट मीटरों में अधिक बिजली खपत की शिकायतों पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Share राजन पाण्डेयकोरिया,07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur