रायपुर, 01 जनवरी 2023। नए साल के पहले दिन की शुरुआत लोग अलग-अलग अंदाज में करते हैं। रायपुर में महामाया मंदिर और काली मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। यहां नववर्ष के पहले दिन भक्तों ने पुरानी बस्ती के महामाया मंदिर और कालीबाड़ी के काली मंदिर में देवी के दर्शन कर अपने नए साल की शुरूआत कर सफलता और सुख शांति की प्रार्थना की।
इससे पहले नववर्ष- 2023 के स्वागत में राजधानी के लोग देर रात तक जश्न में डूबे रहे। होटलों में डीजे की धुन व आर्केस्ट्रा के साथ मनपसंद गानों पर लोग डिस्को ट्रैक पर थिरकते रहे। जैसे ही रात के 12 बजे, वैसे ही जोरदार आतिशबाजी के साथ लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देने लगे और केक काटकर बधाइयां देते रहे। इसके बाद लोगों ने मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ उठाया। नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे लोगों के कारण वीआइपी रोड पर गाडिय़ों की लंबी लाइन भी लगी रही। होटलों के साथ ही शहर की कालोनियों और चौक-चौराहों पर नए साल का जश्न मनाया गया। वहीं दूसरी ओर शहर के कुछ मंदिर भी देर रात तक खुले रहे और वहां भजन-कीर्तन और भगवान की आराधना की गई।
होटलों में लाइट म्यूजिक के साथ कैंडिल लाइट डिनरः-नए साल के जश्न मनाने पहुंचे लोगों के लिए होटलों में लाइट म्यूजिक के साथ कैंडिल लाइट डिनर की भी व्यवस्था थी। इसके साथ ही लोगों को खाने के बिल पर 22 प्रतिशत तक छूट का भी लाभ मिला। साल 2023 के लिए लोगों ने पहले से ही केक का आर्डर दिया था और इसके लिए नौ बजे से ही केक संस्थानों में लोगों की भीड़ लगी रही। केक संस्थानों द्वारा भी लोगों को आफर दिए गए।
एक दिन में आठ करोड़ शराब की बिक्रीः-नए साल के स्वागत और पुराने साल की विदाई को सभी ने अपने अंदाज में जश्न के साथ किया। जिले में शराब के शौकीनों ने पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ते हुए इस वर्ष महज एक दिन में आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब खरीदी की है।
सभी थानों में व आउटर में बनाए गए चेकपाइंटः-नए साल के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा भी जबरदस्त तैयारी की गई थी। शहर के सभी थानों में आउटरों में चेकपाइंट बनाए गए थे। ड्रंक एंड ड्राइव अधिनियम के तहत सैकड़ों लोगों को चालानी कार्रवाई की गई। कुछ की गाडिय़ां भी थाने में जत की गईं।
Check Also
अंबिकापुर@ नायब तहसीलदार पर महिला ने लगाए आपत्तिजनक प्रस्ताव देने के आरोप
Share सीतापुर थाने में शिकायत,मामले की जांच और कार्रवाई की मांग…अंबिकापुर,30 मई 2026 (घटती-घटना)। राजापुर …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur