Breaking News

अंबिकापुर,@जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों की उपस्थिति में नए ईव्हीएम का किया गया भंडारण

Share

अंबिकापुर, 31 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। आगामी विधानसभा निर्वाचन में उपयोग हेतु ईसीआईएल हैदराबाद से प्राप्त 3000 नग बैलेट यूनिट व सीयू को शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कंपोजिट बिल्डिंग स्थित स्ट्रांग रूम में भंडारित किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन मशीनों का ईएमएस सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि हेतु स्कैनिंग का कार्य किया जाएगा। ततपश्चात समस्त मशीनों का एक्सेप्टेन्स टेस्ट प्रोसीजर का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री टीसी अग्रवाल, पार्षद श्री आलोक दुबे, श्री सी अनिल, श्री कर्ताराम सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply