Breaking News

अंबिकापुर,@अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बतौली थाना का किया औचक निरीक्षण

Share

अंबिकापुर, 31 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा थाना बतौली का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना प्रभारी को वर्ष के अंतिम मे क¸ानून व्यवस्था को कायम रखने समेत कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना प्रभारी बतौली को प्रत्येक गाँव के नागरिकों को सरगुजा पुलिस के सोशल मीडिया से जोड़कर बीट सिस्टम को प्रभावी तौर पर लागु कर जनजागरूकता के माध्यम से अपराध नियंत्रण करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाना छेत्र के गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश एवं माफ़ी बदमाश की लगातार चेकिंग करने, तथा जिस निगरानी बदमाश कि उम्र अधिक हो गई हैं उसका माफ़ी बदमाश मे तदील करने, जिन आरोपियों द्वारा थाना छेत्र मे लगातार अपराध किये जा रहे हैं, उनके विरुद्ध निगरानी खोलने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी बतौली को महिला सम्बन्धी अपराधों मे त्वरित कार्यवाही करने, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने, गुम इंसान की पाासाजी हेतु कायमी के साथ साथ इस्तेहार जारी कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय समेत बतौली थाना के समस्त स्टाप उपस्थित रहे।


Share

Check Also

एमसीबी@जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच

Share 37 आवेदनों पर हुई सुनवाईएमसीबी,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम …

Leave a Reply