राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रिमझिम और साक्षी छत्तीसगढ़ युथ बालिका टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे
अंबिकापुर, 21 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। आज से 37 वीं राष्ट्रीय युथ नेशनल बास्केटबाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता, इंदौर, मध्य प्रदेश आयोजन प्रांरभ।
37वीं युथ नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता 21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2022 तक इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित है। इस प्रतियोगिता में सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ की ओर से -17 छाीसगढ़ युथ बालिका टीम में कु. रिमझिम मिश्रा और कु. साक्षी तिर्की चयन किया गया है। यह दोनों खिलाड़ी छाीसगढ़ प्रदेश युथ बालिका टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष श्री आदितेश्वर शरण सिंहदेव जी के द्वारा कु. रिमझिम मिश्रा व साक्षी तिर्की को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अग्रीम बधाई दी। और कहा कि आने वाले समय सरगुजा जिला में आधुनिक व एडवांस मानक का बास्केटबाल ग्राउंड सौगात में मिलेगा जिससे सरगुजा जिला में बास्केटबाल खेल को एक नया आयाम मिलेगा।प्तप्त
सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के सचिव व राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने इस कई बड़ी उपलçध मिला है और सबसे बड़ी बात की बास्केटबाल खेल में सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ से कई राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी छाीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं। और आगे भी इसी तरह कई राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होते रहेंगे। सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के इन दोनों रिमझिम व साक्षी को उज्ज्वल भविष्य करते हुए बहुत बहूत बधाई देता हूँ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur