Breaking News

अंबिकापुर@गोदाम से लगभग एक लाख से ज्यादा का कपड़ा चोरी

Share


अंबिकापुर, 20 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर चोरी के मामले सामने आए हैं। शहर के ब्रह्मपारा स्थित एक थोक कपड़ा व्यवसायी के गोदम से अज्ञात चोरों ने लगभग दो लाख रुपए का पकड़ा पार कर दिया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुनील अग्रवाल शहर के ब्रह्मपारा का रहने वाला है। यह कपड़े का थोक व्यवसायी है। इसका गोदाम घर से लगा हुआ है। पर प्रति दिन गोदाम में आना-जाना नहीं होता है। बुधवार की सुबह घर वाले गोदाम की ओर गए तो पैर का निशान दिखने पर संदेह हुआ। ऊपर जाकर देखे तो छत का ग्रील टूटा था और कोदाम से कपड़े का कई गठान गायब था। व्यवसायी के अनुसार लगभग एक लाख से ज्यादा का चोरी बताई गई है। सुनील अग्रवाल ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply