Breaking News

अंबिकापुर@लंबित व्यक्तिगत वन अधिकार दावा प्रकरण का शीघ्र निराकरण की मांग

Share

अंबिकापुर, 20 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। लंबित व्यक्तिगत वन अधिकार दावा प्रकरण का शीघ्र निराकरण और शासकीय हाई स्कूल लक्ष्मणगढ़ विकासखंड उदयपुर में गणित विषय के रिक्त शिक्षक पद पर शीघ्र पदस्थापना की मांग को लेकर जिला संयोजक भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ कैलाश मिश्रा ने कलेक्टर से जनदर्शन में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। इस सम्बंध में कैलाश मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विकासखंड उदयपुर छाीसगढ़ द्वारा वन अधिकार पत्र के निरस्त दावों के पुनरीक्षण उपरांत पुन: परीक्षण में पात्र दावों के अनुमोदन हेतु कार्यालय कलेक्टर जिला सरगुजा को 2 वर्ष पूर्व प्रेषित कर दिया गया है, जिसमे व्यक्तिगत वन अधिकार दावा के 177 प्रकरण लंबित है, जिससे ग्रामीणों को उनका वन अधिकार पत्र नही मिल पा रहा है, वही उदयपुर विकासखंड के ग्राम लक्ष्मणगढ़ के हाई स्कूल में गणित विषय के व्याख्याता का पद रिक्त होने के कारण कक्षा 9 वी में अध्ययनरत 72 बच्चो व 10 वी में अध्ययनरत 28 बच्चो के गणित विषय का अध्यापन रुका हुआ है, इसे अभिभावक चिंतित है, कैलाश मिश्रा ने कलेक्टर से मांग की है कि उक्त स्कूल में शीघ्र से शीघ्र गणित विषय के व्याख्याता पद पर पदस्थापना की जाए एवं उदयपुर विकासखंड के लम्बित व्यक्तिगत वन अधिकार दावा प्रकरण का निराकरण शीघ्र से शीघ्र किया जाए।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply