Breaking News

अम्बिकापुर@पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Share

अम्बिकापुर, 21 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और एआईसीसी कोषाध्यक्ष रह चुके कांग्रेस नेता स्व मोतीलाल वोरा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गयी। युवा कांग्रेसियों ने स्व. वोरा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस प्रवक्ता आशीष वर्मा ने स्व. वोरा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा वे दो बार अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, एआईसीसी के कोषाध्यक्ष रहे। उन्हें छतीसगढ़ के विकास लिए कई कार्य किये। अंतिम समय तक उन्होंने पार्टी की सेवा की है। युंका अध्यक्ष विकल झा, उाम राजवाड़े, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, बलविंदर छाबड़ा, नीतीश ताम्रकार ,गंगाराम पैकरा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर, प्रितिका विश्वकर्मा, आमिर सुहैल, पंकज शुक्ला, केदार यादव, मिथुन सिंह, आकाश अग्रहरी, विकास केशरी, अंशु गुप्ता, आकाश यादव, सुरेंद्र गुप्ता, गौतम गुप्ता, आयुष गुप्ता, सोमा मुखर्जी, वर्षा राजवाड़े, आरती सिंह, पुष्पा प्रजापति ,काजल गुप्ता, साक्षी, सोनम, उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply