Breaking News

अंबिकापुर,@अलग-अलग मामले में कीटनाशक सेवन करने से तीन की मौत

Share


अंबिकापुर, 20 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। अलग-अलग मामले में दो महिलाएं एक पुरूष ने कीटनाशक सेवन कर लिया था। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चंद्रमणि सिंह पति संजय उम्र 26 वर्ष ओडग़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सावांरावां की रहने वाली थी। वह सोमवार को अज्ञात कारण से कीटनाशक सेवन कर ली थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। दूसरा मामला बिश्रमपुर के रामनगर की है। 40 वर्षीय पूजा सिंह पति राय ङ्क्षसह उम्र 40 वर्ष शुक्रवार को जहर सेवन कर ली थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं तीसरा मामला दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ीपारा की है कृतनारायण उम्र 26 वर्ष सोमवार की शाम अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया था। उसे भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply