Breaking News

अंबिकापुर@अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

Share


अंबिकापुर, 20 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम डेडगामानपुर में मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया था। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसारर मानसाय पैकरा पिता लेखन राम उम्र 48 वर्ष लुण्ड्रा थाना क्षेत्र का रहनेवाला था और ग्राम डेडगामानपुर में शिक्षक के पद पर पदस्थ था। वह मंगलवार की सुबह बाइक से स्कूल जाने निकला था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply