Breaking News

अंबिकापुर@कल्कि गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित किये गये आईपीएस राम गोपाल गर्ग

Share


अंबिकापुर, 20 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। आईजी राम गोपाल गर्ग को वर्ष 2022 के कल्कि गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। राम गोपाल गर्ग को ये सम्मान समाज और देशहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए कल्कि न्यूज व कल्कि फाउन्डेशन ट्रस्ट, नोएडा (उार प्रदेश) द्वारा प्रदान किया गया है। पुलिस विभाग में अपनी कर्मठता, न्यायप्रियता और ईमानदार छवि के लिए आईपीएस राम गोपाल गर्ग जाने जाते हैं।
संस्था के संस्थापक वरुण रस्तौगी ने बताया कि राम गोपाल गर्ग हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही हम विगत कई वर्षों से राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्वों को प्रतिष्ठित कल्कि गौरव सम्मान से सम्मानित करते आ रहे हैं। संस्था का उद्देश्य देशवासियों में देशप्रेम की भावना को बढ़ाना है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply