अंबिकापुर, 20 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। राज्य स्तरीय जुनियर नेटबाल प्रतियोगिता जरंजगिर में 17 से 19 दिसम्बर तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में सरगुजा जिला के जुनियर बालिका टीम तीसरे बनाकर ब्रांउज मेडल जीते। इस आयोजन में छाीसगढ़ के 12 बालक वर्ग और बालिका में 10 टीमों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में सरगुजा जिला से खुशबु गुप्ता, रागनी अगरिया, प्रज्ञा, साक्षी, सुलेखा, सानिया कश्यप, श्रृष्टि, स्नेहा, सोनल मंडल, सानिया खान, विभा कुमारी, संसिता एक्का शामिल थे। यह सभी खिलाड़ी गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल ग्राउण्ड पर राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास कराया जाता है। आने वाले समय में सरगुजा जिला में नेटबाल का बड़े स्तर का आयोजन किया जाना है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur