अंबिकापुर, 12 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। नेशनल एंटी हैरेसमेंट ऑर्गेनाइजेशन भारत सरकार द्वारा 2022 के भारत भूषण अवार्ड डीके सोनी को सम्मानित किया गिया है। डीके सोनी को बेस्ट आरटीआई कार्यकर्ता का अवार्ड 11 दिसंबर को भोपाल में मेजर जनरल तेज पाल सिंह रावत तथा फिल्म एक्टर अरुण बक्शी के हाथों दिया गया। उक्त कार्यक्रम में देश के कई राज्यों के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
उक्त अवार्ड डीके सोनी को सरगुजा जिले में आदिवासियों के हित में आरटीआई के माध्यम से कार्य करने और ग्राम न्यायालय की स्थापना कराने की पहल को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका लगाने, और रोजगार गारंटी योजना में करोड़ो रुपए की रिकवरी कराने, मजदूरो को लाखो रुपए की मजदूरी दिलाने, सड़क, बिजली, और करप्शन के विरुद्ध कार्य करने तथा सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में जनहित याचिका पेश करने तथा आरटीआई के माध्यम से भ्रष्टाचार के विरुद्ध अच्छा कार्य कर लोगो की मदद करने के अलावा समय समय पर जनहित के मुद्दो को उठाने, तथा आदिवासी अंचल में अच्छा कार्य करने के कारण उक्त अवार्ड प्रदान किया गया।उक्त अवार्ड प्राप्त होने से डीके सोनी के परिवार तथा मित्रो में खुशी का माहौल है , डीके सोनी का कहना हैं कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को करने की प्रेरणा देता है तथा हिम्मत बढाता है, और भविष्य में आगे और तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्यों को किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur