Breaking News

अंबिकापुर@4 नवजात की मौत के मामले में भाजपा के 5 सदस्सीय टीम ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण

Share


अंबिकापुर, 12 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। 5 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में बिजली चले जाने से हुई 4 नवजात शिशुओं की मृत्यु के मामले में छाीसगढ़ भाजपा द्वारा 5 सदस्सीय जांच टीम गठित किया गया है। सोमवार को 5 सदस्यीय जाच कमेटी द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एसएनसीयू की जांच की गई। जांच कमेटी के सदस्य पूर्व राज्य सभा सांसद राम विचार नेताम, पूर्व गृहमंत्री राम सेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फुलेश्वरी सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मूर्ति, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक डॉ. लाखन सिंह सहित अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अन्य डॉक्टर व अधिकारियों से मिलकर बिन्दुवार जानकारी ली गई। घटना की विषय वस्तु को समझकर जांच रिपोर्ट तैयार किया गया है। इस दौरान जांच कमेटी ने पीडि़त पक्ष से भी फोन पर चर्चा की तथा उनके द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारी को सुना व दर्ज किया गया। जांच कमेटी द्वारा जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा संगठन को सौंपा जायेगा।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ नायब तहसीलदार पर महिला ने लगाए आपत्तिजनक प्रस्ताव देने के आरोप

Share सीतापुर थाने में शिकायत,मामले की जांच और कार्रवाई की मांग…अंबिकापुर,30 मई 2026 (घटती-घटना)। राजापुर …

Leave a Reply