Breaking News

अंबिकापुर,@संभाग स्तरीय युवा महोत्सव एवं छाीसगढि़या ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज

Share


संभाग मुख्यालय में 4 दिन तक रहेगी खेल एवं कला-संस्कृति की धूम

अंबिकापुर, 11 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। संभाग स्तरीय युवा महोत्सव एवं छाीसगढि़या ओलम्पिक खेल प्रतियोगता का शुभारंभ सोमवार को प्रातः 11 बजे से शासकीय राजीव गांधी स्नातकोार महाविद्यालय अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में होगा। 12 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक 4 दिवसीय आयोजन में संभाग के जिलों के करीब 5800 प्रतिभागी पारंपरिक खेल एवं कला-संस्कृति में दिखाएंगे प्रतिभा। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया होंगे तथा अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव करेंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, सीजीएमएससी के अध्यक्ष व लुण्ड्रा विद्यायक डॉ प्रीतम राम, छाीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, छाीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, छाीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, संचालक अपेक्स बैंक श्री अजय बंसल, राज्य मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री इरफान सिद्दीकी, तेल घानी बोर्ड के सदस्य श्री लक्ष्मी गुप्ता, राज्य कृषक परिषद के सदस्य श्री संजय गुप्ता, राज्य बीज प्रमाणीकरण के सदस्य श्री अरविंद गुप्ता, राज्य ऊर्दू अकादमी के सदस्य श्री बदरुद्दीन इराकी, राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री अटल बिहारी यादव तथा राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती नीता विश्वकर्मा होंगे।
जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों एवं कोच के लिए आवास, भोजन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजन हेतु पुख्ता व्यवस्था किया गया है। हर जिले के लिए अलग-अलग संपर्क अधिकारी बनाये गए है ताकि आने-जाने व स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की परेशानी न हो।
युवा महोत्सव में करीब 38 विधाओं में तथा छाीसगढि़या ओलंपिक में 14 विधाओं में स्पर्धा होगा।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply