Breaking News

रायपुर@सरकार किसानों की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है

Share


खेती-किसानी को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता :डॉ. शिवकुमार डहरिया
रायपुर 06 नवम्बर 2022।
प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि किसानों और खेती को मजबूत बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार किसानों की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए अनेक फैसले लिए हैं। किसानों के अल्पकालीन कर्ज माफी, किसानों के जलकर माफी जैसे अनेक जनहितैषी फैसले लिए हैं।
डॉ. डहरिया ने कहा कि खेती-किसानी की मजबूती के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। इससे खेती-किसानी का रकबा बढ़ने के साथ-साथ ऐसे किसान जो खेती छोड़ चुके थे, वे भी अब खेती-किसानी से जुड़ने लगे हैं।
डॉ. डहरिया आज आरंग कृषि उपज मंडी में आयोजित वृहद सहकारी किसान सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अभनपुर क्षेत्र के विधायक श्री धर्मेन्द्र साहू ने की।
डॉ डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। गांव गरीब और किसान की खुशहाली के लिए काम करते रहना ही हमारी सरकार का ध्येय है। पिछले चार वर्ष में किसान हितैषी अनेक फैसले लिए गए। किसानों को ऋण के बोझ से मुक्त करने हेतु ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य में धान खरीदी के साथ-साथ किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना में इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। इससे किसानों का मनोबल बढ़ा है। खेती-किसानी भी अब फायदा का सौदा साबित हो रहा है।
गोधन न्याय योजना प्रारंभ कर पशु पालको एवं गोबर विक्रेतओं से 2 रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी की जा रही है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के काम में ग्रामीणों और महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विगत चार वर्षों में आरंग क्षेत्र के करीब 49 हजार 840 किसान भाईयों का कुल 74 लाख 10 हजार 592 मि्ंटल धान की खरीदी किया गया। किसानों को 01 लाख 85 हजार 264 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ शासन ने कृषकों का ऋण माफ कर बड़ी राहत प्रदान की है इसी कड़ी में आरंग विकासखण्ड में 26 हजार 558 किसानों का 8256 लाख रूपये का कर्जमाफ किया गया है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री डॉ डहरिया का जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम को अभनपुर विधायक धनेद्र साहू ने भी संबोधित किया साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि ने भी सभा को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, जनपद अध्यक्ष आरंग श्री खिलेश देवांगन, नगरपालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर चन्द्राकार सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहकारिता प्रतिनिधि सहकारी बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply