Breaking News

अम्बिकापुर@अक्षय नवमी पर की गई आंवला पेड़ की पूजा अर्चना

Share


अम्बिकापुर,02 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। अक्षय नवमी के अवसर पर बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आंवला पेड़ के नीचे विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर व पिकनिक स्थल में आंवला पेड़ के नीचे श्रद्धालुओं की भीड़ होने से रौनक बनी रही। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष को अक्षय नवमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि नवमी से लेकर पूर्णिमा तक आंवला पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है तथा इस दिन पेड़ के नीचे विधि-विधान से पूजा अर्चना करने पर व्रतियों की मनोकामना पूर्ण होती है। अक्षय नवमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर स्थित आंवले पेड़ के नीचे बडी संख्या श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे। इसके अलावा संजय पार्क, बाकी डेम व घुनघुट्टा डेम में भी काफी संख्या में लोग आंवला पेड़ की विधि-विधान से पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सहपरिवार आंवले पेड़ के नीचे प्रसाद ग्रहण किया। अक्षय नवमी पर शहर के सभी पार्कों में भीड़ रही। लोगों ने पूजा करने के बाद वन भोज का आदंन लिया।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply