एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई 15 जुलाई 2022I अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म का निर्देशन आसमान भारद्वाज ने किया है, जो विशाल भारद्वाज के बेटे हैं। आसमान अपने पिता को ‘7 खून माफ’, ‘मटरु की बिजली का मंडोला’ और ‘पटाखा’ में असिस्ट भी कर चुके हैं। विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की पहली फिल्म ‘कुत्ते’ की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसी साल फरवरी में ही फिल्म की शूटिंग पूरी हुई थी। फैंस काफी समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है।
टी सीरीज की ओर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि कुत्ते 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही पोस्ट में फिल्म से जुड़ी कास्ट के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज भी नजर आएंगे। अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
बता दें कि ‘कुत्ते’ का निर्माण लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है। वहीं, इसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। आसमान भारद्वाज निर्देशत यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है। आसमान अपने पिता विशाल भारद्वाज को फिल्म ‘7 खून माफ’, ‘मटरु की बिजली का मंडोला’ और ‘पटाखा’ में असिस्ट भी कर चुके हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur