एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई 14 जुलाई 2022। सबा आजाद और अभिनेता ऋतिक रोशन को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है और दोनों के बीच काफी मजबूत बॉन्डिंग भी दिखाई देती है। लेटेस्ट तस्वीरों में भी दोनों साथ चिल करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है, हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई बार इनकी सोशल मीडिया पोस्ट और केमिस्ट्री को देखने के पता चलता है कि दोनों की एक दूसरे के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग है। हाल ही में करण जौहर की बर्थडे पार्टी में भी दोनों ने साथ में शिरकत की थी और इस दौरान सबकी नजरें दोनों की केमिस्ट्री पर टिक गई थीं। अब एक बार फिर से दोनों को साथ चिल करते स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं।
साथ चिल करते दिखे ऋतिक और सबा
सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में ऋतिक और सबा दोनों को साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है। दोनों काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। जहां एक तस्वीर में दोनों के हाथ में ड्रिंक है तो वहीं दूसरी तस्वीर में सबा ऋतिक के गले में हाथ डालकर मस्ती भरे अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन क के चेहरे पर भी खुशी साफ देखी जा सकती है।
फैंस लुटा रहे जमकर प्यार
सबा और ऋतिक को फैंस साथ में काफी पसंद करते हैं और उनकी ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस दिल वाले इमॉटिकन्स के साथ जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। ऋतिक और सुजैन खान एक दूसरे से अलग होने के बाद अपनी-अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ चुके हैं। खबरें हैं कि सुजैन खान भी अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur