Breaking News

रायपुर@शराब घोटाला : कारोबारी विकास अग्रवाल यूएई से भारत लाया गया

Share


1280 करोड़ की गड़बड़ी में था वांटेड
रायपुर,27 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में वांटेड कारोबारी विकास अग्रवाल को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत लाया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ समन्वय कर 27 नवंबर को उसे भारत लाया। विकास अग्रवाल पर साल 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ की शराब वितरण व्यवस्था में हुई कथित अनियमितताओं में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। उसे इस सिंडिकेट का केंद्रीय वित्तीय समन्वयक यानी ‘खजांची’ बताया गया है।
कमीशन के पैसे जुटाने का करता था काम
केंद्रीय जांच ब्यूरो के मुताबिक, शराब वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं से राज्य के सरकारी खजाने को 1,280 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। आरोप है कि विकास अग्रवाल डिस्टिलरीज से कमीशन की रकम जुटाने, उसे सरकारी अधिकारियों और सिंडिकेट के बाकी सदस्यों तक पहुंचाने का काम करता था। अपराध से अर्जित रकम को छिपाने के लिए विभिन्न कंपनियों और वित्तीय व्यवस्थाओं के जरिए लेन-देन कराने में भी उसकी भूमिका बताई गई है। इस मामले में नवंबर 2024 में ही अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। इसके बावजूद विकास अग्रवाल फरार था और उसकी तलाश की जा रही थी।


Share

Check Also

एमसीबी@स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की नगरीय निकायों एवं निर्माण विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा,अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश

Share निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं,जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के …

Leave a Reply