Breaking News

सूरजपुर@113 करोड़ रुपये के साइबर ठगी नेटवर्क का सूरजपुर से जुड़ा तार,दो आरोपी गिरफ्तार

Share


21 राज्यों के 150 बैंक खाताधारकों की शिकायतों में सामने आया 1,13,32,09,604 रुपये का संदिग्ध लेनदेन..शिक्षा विकास संस्था के बैंक खाते का इस्तेमाल,कमीशन के रूप में 13 लाख रुपये मिलने का खुलासा
-ओंकार पाण्डेय-
सूरजपुर,22 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
देशभर में फैले साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क से जुड़े बैंक खाते के मामले में सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस जांच में भारतीय स्टेट बैंक की सूरजपुर शाखा में संचालित एक संस्था के बैंक खाते के माध्यम से 21 राज्यों के 150 खाताधारकों की शिकायतों से जुड़े कुल 113 करोड़ 32 लाख 9 हजार 604 रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है,पुलिस के अनुसार, यह रकम साइबर ठगी से जुड़ी बताई गई है,मामले में कमीशन के रूप में 13 लाख रुपये प्राप्त होने और उसे अलग-अलग लोगों के बीच बांटे जाने की जानकारी भी सामने आई है,पुलिस के मुताबिक,भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के समन्वय पोर्टल ज्वाइंट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन टीम मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (जेसीसीटीएमएस) के माध्यम से विभिन्न बैंकों में संचालित संदिग्ध खातों की जानकारी प्राप्त हुई थी,इसी सूची के आधार पर जांच शुरू की गई,जांच के दौरान सूरजपुर के एक बैंक खाते से साइबर ठगी की रकम के बड़े पैमाने पर लेनदेन का पता चला।
संस्था के नाम पर खुलवाया गया था बैंक खाता-जांच में सामने आया कि देवनारायण चक्रधारी और महेश कुमार चक्रधारी ने मिलकर भारतीय स्टेट बैंक की सूरजपुर शाखा में डीएन चक्रधारी एजुकेशन डेवलपमेंट एसोसिएशन नामक संस्था के नाम से पंजीयन कराकर बैंक खाता खुलवाया था,पुलिस ने खाते से संबंधित केवाईसी और बैंक विवरण प्राप्त कर जांच की,पुलिस के अनुसार, इस बैंक खाते के संबंध में देश के 21 राज्यों के 150 खाताधारकों ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों की जांच में कुल 1,13,32,09,604 रुपये की साइबर ठगी की रकम का इस खाते के माध्यम से लेनदेन होना सामने आया,इसके बाद थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 107/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4),318(6), 61(2)(ए) और 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
13 करोड़ के लेनदेन पर 13 लाख रुपये कमीशन मिलने का खुलासा-पुलिस की विवेचना में सामने आया कि 23 अप्रैल 2025 से 29 अप्रैल 2025 के बीच देवनारायण चक्रधारी के एसबीआई खाते में लगभग 13 करोड़ रुपये की ठगी की रकम का लेनदेन हुआ था,पुलिस के अनुसार, इसी रकम के लेनदेन के बदले कमीशन के रूप में कुल 13 लाख रुपये प्राप्त हुए थे,इस कमीशन की रकम को जिशान खान द्वारा चेक और एटीएम के माध्यम से बैंक से निकाले जाने की जानकारी जांच में सामने आई,पुलिस ने कमीशन की रकम के बंटवारे को लेकर भी जानकारी जुटाई है। जांच के अनुसार,देवनारायण चक्रधारी को 8 लाख रुपये, अमन पासवान को 2 लाख रुपये और जिशान खान को 2.5 लाख रुपये प्राप्त हुए, आरोपियों ने इस रकम को खर्च करना बताया है, पुलिस के अनुसार,इस प्रकरण में देवनारायण चक्रधारी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है।
मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी गिरफ्तार-पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी से जुड़े मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही थी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और नगर पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की टीम लगातार आरोपियों की पतासाजी कर रही थी,इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर अमन पासवान (32 वर्ष),पिता श्रीराम पासवान, निवासी पंखानजूर, जिला कांकेर तथा जिशान रजा (30 वर्ष),पिता रियाजुल खान,निवासी नावापारा,सूरजपुर को पकड़ा, पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
एक अन्य आरोपी की तलाश जारी- पुलिस के मुताबिक,इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है,जिसकी तलाश की जा रही है,गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है,कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रहलाद यादव,उपनिरीक्षक सकलूराम भगत और उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही,देश के 21 राज्यों के 150 खाताधारकों की शिकायतों से जुड़े इस मामले में 113 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का सामने आना साइबर अपराध के व्यापक नेटवर्क की ओर संकेत करता है,अब जांच का महत्वपूर्ण पहलू यह होगा कि इस खाते में आई रकम किन-किन खातों में भेजी गई।
इसके पीछे और कौन लोग शामिल थे तथा ठगी की रकम के अंतिम लाभार्थियों तक पुलिस कब पहुंचती है, फरार आरोपी की गिरफ्तारी और पूरे धन प्रवाह की जांच से इस नेटवर्क की वास्तविक कडि़यां सामने आने की उम्मीद है।


Share

Check Also

रायपुर@संविधान दिवस पर रायपुर में कांग्रेस का मार्च

Share 26 नवंबर को गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकलेगी यात्रा, भूपेश-सिंहदेव समेत बड़े …

Leave a Reply