Breaking News

अम्बिकापुर@अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई,658 क्विंटल धान जब्त

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। धान खरीदी का कार्य चल रहा है। इस दौरान अवैध धान भंडारन व खरीदी का कार्य होने की आशंका है। नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा टीम गठित की गई है।
इसी क्रम में खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त जांच दल द्वारा अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ स्थित विभिन्न ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों में जांच की गई। जांच के दौरान कुल 658 क्विंटल धान जब्त किया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त जांच दल द्वारा यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कृष्णा ट्रेडिंग से 160 क्विंटल, महामाया ट्रेडिंग श्रीगढ़ से 158 क्विंटल, आदर्श ट्रेडिंग श्रीगढ़ से 140 क्विंटल तथा जेके ट्रेडिंग श्रीगढ़ से 200 क्विंटल धान जब्त किया गया। इस प्रकार चारों प्रतिष्ठानों से कुल 658 क्विंटल धान जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध धान के भंडारण,परिवहन एवं व्यापार पर नियंत्रण रखने के लिए विभागीय टीम द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ धन्यवाद सीईओ चंद्राकर जी!

Share बर्खास्त कर्मचारी को चार साल बाद फिर मिली ‘संजीवनी’,बीमा घोटाले के आरोपों और पुरानी …

Leave a Reply