डीआईजी एवं एसएसपी ने सौंपी प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की कमान
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 नवम्बर 202६ (घटती-घटना)। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश देवांगन ने मंगलवार को सरगुजा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने उन्हें जिले के महत्वपूर्ण थानों,चौकियों और पुलिस शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी है। शासन के आदेश के तहत देवांगन का स्थानांतरण सरगुजा किया गया है। इससे पहले वे रायपुर में नगर पुलिस अधीक्षक और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एसडीओपी के पद पर पदस्थ थे। नई जिम्मेदारी के तहत उन्हें अंबिकापुर,गांधीनगर,मणिपुर, लखनपुर,उदयपुर और दरिमा थानों के साथ होलीक्रॉस अस्पताल चौकी,कुन्नी और केदमा चौकी का पर्यवेक्षण सौंपा गया है। इसके अलावा रक्षित केंद्र अंबिकापुर,महिला थाना,महिला सेल और शहीद सेल का प्रभार भी दिया गया है। वे पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur