विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित,सांसद श्री चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले में 18 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्थानीय राजमोहिनी देवी ऑडिटोरियम हॉल अंबिकापुर में दोपहर 12ः00 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लुण्ड्रा विधानसभा श्री प्रबोध मिंज करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीतापुर विधायक श्री राम कुमार टोप्पो,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर,सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देव नारायण यादव, अम्बिकापुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं नगर पालिक निगम के सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण- समारोह के दौरान कई प्रमुख सांस्कृतिक एवं सम्मान गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जनजातीय शहीद परिवारों एवं समाज प्रमुखों का विशेष सम्मान किया जाएगा। जिला स्तरीय जनजातीय विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी,जिसमें क्राफ्ट,कला, शिल्प,पारंपरिक व्यंजन, वाद्य यंत्र, रंग,शौर्य,औषधी और पुस्तक मेले का प्रदर्शन होगा। लोक नृत्य कलाकारों तथा चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। समारोह में आकर्षक लोक नृत्यों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur