Breaking News

सूरजपुर@ जरही आत्मानंद विद्यालय में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार,चोरी की पूरी सामग्री बरामद

Share


स्कूल का पिछला दरवाजा तोड़कर स्टेशनरी,प्रिंटर,बैटरी और कंप्यूटर सीपीयू ले गया था आरोपी
-संवाददाता-
सूरजपुर,11 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
भटगांव थाना क्षेत्र के जरही स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में जरही निवासी 22 वर्षीय सूरज राजवाड़े को गिरफ्तार किया है, आरोपी की निशानदेही पर विद्यालय से चोरी की गई सभी सामग्री बरामद कर ली गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आत्मानंद विद्यालय जरही के प्रभारी प्राचार्य संतोष भारती ने 10 नवंबर 2026 को थाना भटगांव में शिकायत दर्ज कराई थी, शिकायत में बताया गया कि दीपावली अवकाश के दौरान विद्यालय बंद था, 10 नवंबर को स्कूल के भृत्य और स्वीपर को साफ-सफाई के लिए भेजा गया,तब निरीक्षण के दौरान चोरी की घटना सामने आई,अज्ञात व्यक्ति ने विद्यालय के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और स्टेशनरी सामग्री,दो प्रिंटर,चार बैट,एक कंप्यूटर सीपीयू तथा छह बैटरियां चोरी कर ली थीं,प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भटगांव में अपराध क्रमांक 215/26 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई,घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल ने आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
प्रिंटर और सीपीयू बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था संदेही-विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि जरही निवासी संदेही सूरज राजवाड़े कंप्यूटर सीपीयू और प्रिंटर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ा,पूछताछ में आरोपी ने 7 नवंबर 2026 को विद्यालय के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया,आरोपी की निशानदेही पर विद्यालय के पीछे स्थित नर्सरी से चोरी की गई सामग्री बरामद की गई,इसमें चार बंडल पेपर,दो प्रिंटर,चार बैट,एक कंप्यूटर सीपीयू,सादा रजिस्टर और छह बैटरियां शामिल हैं,पुलिस ने आरोपी सूरज राजवाड़े पिता विफल राजवाड़े, उम्र 22 वर्ष, निवासी जरही थाना भटगांव को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस टीम की रही सक्रिय भूमिका-इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भटगांव बृजेश सिन्हा,एएसआई राजकिशोर खलखो,प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा, आरक्षक दिनेश ठाकुर,रजनीश पटेल, विनोद प्रताप सिंह तथा सैनिक बबलू राजवाड़े सक्रिय रहे,विद्यालय में चोरी की घटना से शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए थे,हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी की सामग्री की बरामदगी से मामले का खुलासा हो गया।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में बावनपरी के कथित अवैध फड़ पर पुलिस की चुप्पी क्यों?

Share नदी उस पार बेखौफ सज रहे जुए के फड़! मुखबिर तंत्र फेल या फिर …

Leave a Reply