Breaking News

अम्बिकापुर@8 करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक की लागत से हो रहा निर्माण,नाली एवं पुल-पुलियों का कार्य पूर्ण

Share


-संवाददाता-

अम्बिकापुर,11 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकासखंड अंबिकापुर के छिंदकालो चैक से कोटया होते हुए शिवपुर तक 4.687 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। लोक निर्माण विभाग,संभाग अम्बिकापुर द्वारा इस मार्ग के निर्माण के लिए 816.32 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य के प्रारंभिक चरण में सड़क के किनारे नाली निर्माण तथा पुल-पुलियों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में मार्ग पर मिट्टी भराई एवं अन्य संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। आगामी चरणों में स्वीकृत प्राक्कलन एवं निर्धारित तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप सड़क निर्माण के शेष कार्य पूर्ण किए जाएंगे। इस मार्ग के निर्माण से छिंदकालो,कोटया,शिवपुर एवं आसपास के ग्रामों के निवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होने के साथ ही मार्ग पर यात्रा अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगी। इससे क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति पर नियमित निगरानी रखी जा रही है,ताकि निर्धारित तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप कार्य संपादित किया जा सके।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में बावनपरी के कथित अवैध फड़ पर पुलिस की चुप्पी क्यों?

Share नदी उस पार बेखौफ सज रहे जुए के फड़! मुखबिर तंत्र फेल या फिर …

Leave a Reply