रायपुर,11 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत 16 से 18 नवंबर तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे। दौरे में बूथ स्तरीय जनचौपाल, कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक और कोयला खदान प्रभावित ग्रामीणों के साथ संवाद के कार्यक्रम शामिल हैं। 16 नवंबर को भगत लोहरदगा से रवाना होकर सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ की सीमा पर शंख नदी में पहुंचेंगे। यहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे जशपुर के अघोरेश्वर सोगड़ा आश्रम जाएंगे। दोपहर में जशपुर विधानसभा क्षेत्र के बालाछापर और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के पतरा टोली में बूथ स्तरीय जनचौपाल में शामिल होंगे। कुनकुरी में भोजन के बाद वे कैथोलिक चर्च में बिशप से सौजन्य भेंट करेंगे और हनुमान टेकरी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के कांसाबेल में जनचौपाल करेंगे। पत्थलगांव में जिला कांग्रेस कमेटी के दिवंगत उपाध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल को श्रद्धांजलि देंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। शाम को सरगुजा जिले के मैनपाट के कमलेश्वरपुर पहुंचेंगे। 17 नवंबर को मैनपाट में बौद्ध मठ में दर्शन के बाद भगत उदयपुर पहुंचेंगे। यहां बूथ स्तरीय जनचौपाल में शामिल होंगे। इसके बाद ग्राम साल्ही में पीईकेबी, परसा, केते एक्सटेंशन और तारा कोल ब्लॉक से प्रभावित ग्रामीणों और संबंधित हितधारकों के साथ बैठक करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur