Breaking News

नई दिल्ली@नौसेना के युद्धपोत बेतवा की मरम्मत 500 करोड़ रुपये से होगी,युद्धक क्षमता बढ़ेगी

Share


नई दिल्ली,11 नवम्बर 2026। पिछले एक दशक में कई दुर्घटनाओं का शिकार हुए भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस बेतवा की मरम्मत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में कराई जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में 498.58 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। ब्रह्मपुत्र श्रेणी के इस युद्धपोत की प्रणोदन प्रणाली में व्यापक बदलाव किया जाएगा। मरम्मत के बाद आधुनिक हथियार प्रणाली के माध्यम से पोत की युद्धक क्षमता बढ़ेगी। इस परियोजना से जहाजों की मरम्मत एवं रखरखाव से जुड़े स्वदेशी औद्योगिक तंत्र की क्षमताएं और सुदृढ़ होंगी। विशेष रूप से इससे जटिल प्रणोदन प्रणाली में बदलाव तथा नौसैनिक प्लेटफॉर्म के आधुनिकीकरण के क्षेत्र में देश की तकनीकी और औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना में 50 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की भागीदारी होने की उम्मीद है। साथ ही भारतीय जहाज निर्माण उद्योग और उससे जुड़े सहायक क्षेत्रों में रोजगार के पर्याप्त अवसर सृजित होंगे। यह परियोजना सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के विजन को नई गति प्रदान करेगी तथा देश की स्वदेशी नौसैनिक पोत मरम्मत एवं रखरखाव क्षमताओं को और मजबूत करेगी। इजराइल-लेबनान संघर्ष शुरू होने के समय 2006 में बेतवा युद्धपोत टास्क फोर्स 54 का हिस्सा था, जो भूमध्य सागर से लौट रहा था। ऑपरेशन सुकून के एक हिस्से के रूप में बेतवा ने लेबनान से साइप्रस तक भारतीय नागरिकों को निकालने में भाग लिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@हवन-पूजन में समाज के लोग हुए शामिल…कायस्थ समाज ने मंदिर में की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,11 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर में हर्षोउल्लास के साथ बुधवार को चित्रगुप्त पूजा व …

Leave a Reply