Breaking News

कोलकाता@एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को हाईजैक की धमकी..उड़ान से पहले टॉयलेट में नोट मिला,लिखा था-11.10 बजे प्लेन हाईजैक कर लेंगे

Share


कोलकाता,11 नवम्बर 2026। एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को बुधवार सुबह हाईजैक करने की धमकी मिली। विमान के टॉयलेट में मिले एक नोट में लिखा था कि सुबह 11ः10 बजे प्लेन हाईजैक कर लिया जाएगा। नोट मिलते ही क्रू ने पायलट को इसकी जानकारी दी। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को अलर्ट किया। इसके बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यहां सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच शुरू की। विमान में उस समय 93 यात्री और 5 कू्र मेंबर सवार थे। एअर इंडिया का एयरबस ्र320ठ्ठद्गश कोलकाता से मुंबई जाने के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान कू्र मेंबर को टॉयलेट में यह धमकी भरा नोट मिला। फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्लेन विस्तारा की लिवेरी के साथ ऑपरेट कर रहा था।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@हवन-पूजन में समाज के लोग हुए शामिल…कायस्थ समाज ने मंदिर में की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,11 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर में हर्षोउल्लास के साथ बुधवार को चित्रगुप्त पूजा व …

Leave a Reply