Breaking News

रायपुर@ रायपुर में बनेगी रियासत गैलरी

Share


14 राजघरानों का इतिहास दिखेगा
रायपुर,10 नवम्बर 2026 ।
छत्तीसगढ़ के 14 पूर्व राजघरानों का इतिहास अब एक ही जगह देखने को मिलेगा। राज्य सरकार इन रियासतों की शाही परंपराओं,राजपरिवारों की वंशावलियों और दुर्लभ धरोहरों को सहेजने के लिए रायपुर के संस्कृति विभाग में ‘रियासत वीथिका’ बनाने जा रही है। इसमें छत्तीसगढ़ के राजघरानों के इतिहास को दो फ्लोर में प्रदर्शित किया जाएगा। गैलरी में राजाओं की जीवनशैली से लेकर दरबार की परंपराएं,शाही प्रतीक, पारंपरिक पोशाकें,प्राचीन हथियार, ऐतिहासिक सिक्के और पुराने दस्तावेज देखने को मिलेंगे। पर्यटन और संस्कृति विभाग ने इस परियोजना का खाका तैयार कर लिया है। पूर्व राजपरिवारों के वंशजों और प्रतिनिधियों के साथ हुई परामर्श बैठक में इसका प्रेजेंटेशन दिया गया। विभाग ने राजपरिवारों से ऐतिहासिक सामग्री जुटाने,वंशावली की जानकारी देने और पारिवारिक इतिहास दर्ज कराने में सहयोग मांगा है। अभी छत्तीसगढ़ की रियासतों से जुड़ी कई ऐतिहासिक वस्तुएं निजी महलों,राजपरिवारों के पारिवारिक अभिलेखागार और क्षेत्रीय संग्रहालयों में रखी हुई हैं। इनके बारे में आम लोगों को बहुत कम जानकारी है। रियासत वीथिका के जरिए इन सभी धरोहरों को एक साझा मंच पर लाने की योजना है। इससे पर्यटकों के साथ इतिहास में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को भी एक जगह डिटेल में जानकारी मिल सकेगी। पर्यटन एवं संस्कृति सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने बताया कि गैलरी में राजदरबार की व्यवस्था, शाही मुहरों, सिक्कों, हथियारों, पोशाकों और सामाजिक-सांस्कृतिक परंपराओं का दस्तावेजीकरण किया जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ जिले के 61 उपार्जन केन्द्रों में 15 नवंबर से होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

Share निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार हो खरीदी,सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं,धान खरीदी …

Leave a Reply