Breaking News

 दिल्ली/कोरिया@ रामलीला मैदान में गूंजा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, राहुल गांधी के साथ कोरिया कांग्रेस ने भी बुलंद की आवाज

Share

दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल और ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े सहित जिले के अनेक नेता-कार्यकर्ता हुए शामिल, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया


-संवादादात-
दिल्ली/कोरिया 02 नवम्बर  2026 (घटती-घटना)।  देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस की ओर से 1 नवंबर 2026, रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में कोरिया जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, राहुल गांधी के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, कार्यक्रम में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपनी प्रतिबद्धता जताई, पार्टी की ओर से यह संदेश दिया गया कि देश का संविधान सर्वोपरि है और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए जनता की आवाज को मजबूती से उठाना जरूरी है, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे के माध्यम से कांग्रेस ने मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर अपने सवाल राष्ट्रीय मंच पर उठाए, रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए कोरिया जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के लोकतंत्र एवं संविधान रक्षा अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई, जिले से पहुंचे प्रतिनिधियों ने एक स्वर में संविधान की सर्वोच्चता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संदेश को आगे बढ़ाया।


प्रदीप गुप्ता की मौजूदगी में कोरिया कांग्रेस ने उठाया लोकतंत्र की रक्षा का मुद्दा- जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कोरिया जिले के कांग्रेस प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की, जिला स्तर पर संगठन का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़े पार्टी के अभियान में भागीदारी दर्ज कराई, कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता और मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए।
अशोक जायसवाल ने भी दर्ज कराई सहभागिता- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल भी रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जायसवाल ने कोरिया जिले के कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में भागीदारी की, कार्यक्रम में चुनावी निष्पक्षता और मताधिकार की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।
बिहारी लाल राजवाड़े सहित ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहुंचे दिल्ली- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े सहित जिले के अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए, उनकी सहभागिता को जिले के संगठनात्मक स्तर पर पार्टी के अभियान के समर्थन के रूप में देखा गया, कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
रामलीला मैदान से उठा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश- कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की ओर से यह संदेश दिया गया कि हिंदुस्तान की आवाज लोकतंत्र और संविधान को कमजोर नहीं होने देगी, संविधान देश की सर्वोच्च व्यवस्था है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे के साथ चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर अपनी राजनीतिक आवाज बुलंद की।
कोरिया से पहुंचे अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता- दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, सत्यप्रकाश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती मरकाम, पूर्व सभापति जनपद पंचायत खड़गवां नरेश जायसवाल, शीतल प्रसाद सिंह, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष रामसाय सोरी, मोहन यादव एवं बसंत सिंह, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष स्वतंत्र महोबिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, संगीता राजवाड़े, रविशंकर राजवाड़े, रकीबा बेगम, पार्षद वाशिम खान, दिलबंधु यादव, मंडल अध्यक्ष राजू भगत, रामकुमार यादव, संतोष सिंह, लालदास महंत, नीता डे, निखिल कुमार कुशवाहा, रामकुमार सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नशे में धुत युवकों ने स्कॉर्पियो से तीन बाइक को रौंदा,एक की मौत

Share तेज रफ्तार वाहन ने मचाया तांडव,हादसे के बाद स्कॉर्पियो पलटी-संवाददाता-अम्बिकापुर,02 नवम्बर 202६ (घटती-घटना)। ंउदयपुर …

Leave a Reply