Breaking News

नई दिल्ली@ राहुल ने नकली संसद लगाई…उसके पीएम बन जाते,सोनिया जी के दिल को शांति मिल जाती,असली संसद में कभी नहीं बनेंगे : शाह

Share


नई दिल्ली,02 नवम्बर 2026 ।
अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’मार्च में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया जी के दिल को शांति मिल जाती। असली संसद में वे कभी पीएम नहीं बनेंगे। विपक्ष के एसआईआर विरोध के जवाब में भाजपा देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है। इसका पहला चरण 22 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक चलेगा।
घुसपैठिए कांग्रेस के वोट बैंक,इन्हें निकालकर ही दम लेंगे : शाह
कांग्रेस पार्टी एसआईआर को रोककर देश की मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है। ये घुसपैठिए उनके वोट बैंक हैं। राहुल जी जितना जोर लगाना है लगा लो, भाजपा एक-एक घुसपैठिए को देश और वोटर्स लिस्ट से बाहर निकालकर दम लेगी। 3 करोड़ वोट बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं।
भाजपा 2014 में जीती, 2019 में जीती, तब क्या एसआईआर हुआ था : शाह ने कहा- राहुल जी कहते हैं कि हम (भाजपा) एसआईआर से जीते। जरा बताओ क्या 2014 में एसआईआर हुआ था। 2019 में जीते, तब भी एसआईआर नहीं हुआ था। 2024 में भी जीते, उसके बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, बंगाल,असम जीते। अब तेलंगाना भी जीतने वाले हैं।
नकली संसद में ही पीएम बन जाइए : शाह ने कहा…राहुल जी,दो दिन पहले आपने मॉक पार्लियामेंट की थी,अगर मुझसे पूछा होता तो मैं कहता कि ये नकली संसद में आप एक बार पीएम बन जाओ,क्योंकि असली संसद में वे कभी बन नहीं पाएंगे,ताकि सोनिया जी के दिल को शांति मिल जाए।
राहुल अराजकता से खुद को सुर्खियों में रखते हैं : शाह ने कहा…राहुल जी चुनाव होते ही आप विदेश चले जाते हैं। देश में पसीना बहाना पड़ता है। हाथ में संविधान रखते हैं, लेकिन उसका सम्मान नहीं करते। ईवीएम, एसआईआर,घुसपैठिए के मुद्दे पर हम संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हैं,चर्चा के लिए आ जाइए,लेकिन वे नहीं आएंगे। वे अराजकता से खुद को सुर्खियों में रखते हैं।

  1. ‘जीतते हैं तो लोगों ने जिताया, हारते हैं तो ईवीएम ने हराया’
    जब भी चुनाव जीतते हैं तो कहते हैं ईवीएम के कारण जीते। राहुल जी, अगर ईवीएम खराब है तो रेवंत रेड्डी कैसे सीएम बन गए, केरल में आपकी सरकार कैसे आई, हिमाचल में कैसे आई। जब जीतते हैं तो लोगों ने जिताया, हारते हैं तो ईवीएम ने हराया। एक कहावत है कि नाच न जाने आंगन टेढ़ा। देश की जनता कांग्रेस को सिरे से नकार चुकी है।
  2. मोदी जी पर चार आने के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं
    मोदी जी के सामने आपका (राहुल गांधी) कोई मुकाबला नहीं। आपने 10 साल शासन किया, 12 लाख करोड़ के घोटाले किए। इनको फिर से देश कैसे सौंपा जाए, मोदी जी के 12 साल हो गए, उन पर चार आने का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। झूठ फैलाकर आप चुनाव नहीं जीत सकते।

Share

Check Also

अमृतसर@ आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले तीनों विधायक बीजेपी में शामिल

Share बोले-पंजाब में फिरौती इंडस्ट्री बनी,गैंगस्टर सरकार में,तीनों ने पिछले दो दिन में इस्तीफा दियाअमृतसर,02 …

Leave a Reply