Breaking News

अम्बिकापुर@ नशे में धुत युवकों ने स्कॉर्पियो से तीन बाइक को रौंदा,एक की मौत

Share


तेज रफ्तार वाहन ने मचाया तांडव,हादसे के बाद स्कॉर्पियो पलटी
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 नवम्बर 202६ (घटती-घटना)।
ंउदयपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम नशे में धुत युवकों ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से सडक किनारे खड़ी तीन बाइक को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां ग्राम दावा निवासी राहुल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परोगिया निवासी घरभरन यादव अपनी बहन की विदाई कराने के लिए गांव के राजमंत्री नामक व्यक्ति की स्कॉर्पियो (सीजी 15 डीई 3846) बुक कराकर ग्राम बिनिया गया था। वहां उसकी मुलाकात राहुल, घरभरन और सनी से हुई। बताया जा रहा है कि तीनों शराब के नशे में थे। इस दौरान ससुराल पक्ष ने बहन की विदाई करने से मना कर दिया, जिसके बाद तीनों का अपने जीजा से विवाद हो गया। मामला कुन्नी चौकी पहुंचा। पुलिस ने समझाइश देकर शाम करीब सात बजे उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद तीनों युवक लखनपुर पहुंचे और वहां फिर शराब का सेवन किया। इसके बाद वे स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार से उदयपुर की ओर ले जाने लगे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर खड़ी तीन बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो रामगढ़ रोड से लक्ष्मणगढ़ मार्ग की ओर भागी, लेकिन सानीबर्रा के झेरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में राहुल यादव और सनी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान राहुल यादव ने दम तोड़ दिया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ राज्योत्सव में 22 विभागों के स्टॉलों में दिखी शासन की विकास और उपलब्धियों की झलक

Share जनकल्याणकारी योजनाओं,नवाचारों एवं विकास कार्यों से रूबरू हुए आमजन-संवाददाता-सूरजपुर,02 नवम्बर 2026(घटती-घटना)।छत्तीसगढ़ राज्य के 26 …

Leave a Reply