Breaking News

रायपुर@ जोगी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने छोड़ी पार्टी

Share


निजी कारणों का हवाला देकर प्राथमिक सदस्यता और प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा
रायपुर,02 नवम्बर 2026।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को झटका लगा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और मुख्य प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो डॉ. रेणु जोगी को पत्र भेजकर अपना त्यागपत्र सौंपा है। इस्तीफे के पीछे उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है। भगवानू नायक ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में निजी कारणों से उनके लिए पार्टी को अपेक्षित समय दे पाना संभव नहीं है। इसलिए वे मुख्य प्रवक्ता पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से स्वेच्छा से अलग हो रहे हैं।
अजीत जोगी के साथ काम करने को बताया अहम अनुभव
भगवानू नायक ने इस्तीफे में छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस के संस्थापक स्वर्गीय अजीत जोगी के साथ काम करने के अनुभव को अपने सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण अध्याय बताया है। उन्होंने लिखा कि अजीत जोगी के सानिध्य में उन्हें राजनीति, जनसेवा, संघर्ष और छत्तीसगढ़ के हितों के लिए आवाज उठाने की सीख मिली। उन्होंने डॉ. रेणु जोगी से मिले मातृवत स्नेह और अमित जोगी से मिले सम्मान-सहयोग के लिए भी आभार जताया। नायक ने स्पष्ट किया कि पार्टी के पद और सदस्यता से अलग होने के बावजूद जोगी परिवार के प्रति उनका सम्मान और व्यक्तिगत संबंध बने रहेंगे।
बिना किसी शिकायत के दिया इस्तीफा
भगवानू नायक ने पत्र में कहा कि,मुख्य प्रवक्ता के रूप में उन्होंने समाचार चैनलों,सार्वजनिक मंचों और मीडिया के माध्यम से पार्टी,छत्तीसगढ़ की जनता और जोगी परिवार का पक्ष रखने का प्रयास किया। उन्होंने पार्टी के साथियों,मीडिया और जनता से मिले सहयोग के लिए आभार भी जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बिना किसी कटुता,शिकायत या व्यक्तिगत मतभेद के पार्टी छोड़ रहे हैं और सुप्रीमो डॉ. रेणु जोगी से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नशे में धुत युवकों ने स्कॉर्पियो से तीन बाइक को रौंदा,एक की मौत

Share तेज रफ्तार वाहन ने मचाया तांडव,हादसे के बाद स्कॉर्पियो पलटी-संवाददाता-अम्बिकापुर,02 नवम्बर 202६ (घटती-घटना)। ंउदयपुर …

Leave a Reply