Breaking News

कोरिया@ वोट बचाओ-देश बचाओ की हुंकार लेकर दिल्ली कूच,कोरिया से 200 से अधिक कांग्रेसजन महारैली में होंगे शामिल

Share


जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल के नेतृत्व में पहली टोली रवाना
1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे कांग्रेसजन, उपलब्ध रेल यात्री सूची में 22 नाम दर्ज
-संवाददाता-
कोरिया,31 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस के देशव्यापी‘वोट बचाओ-देश बचाओ’अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली में शामिल होने के लिए कोरिया जिले से कांग्रेसजनों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है,जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल के नेतृत्व में पहली टोली के रूप में लगभग 22 कांग्रेसजन रवाना हुए हैं,पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों और कांग्रेस के अनुसांगिक संगठनों से 200 से अधिक कार्यकर्ता,पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि महारैली में शामिल होने दिल्ली पहुंचेंगे।
इस महारैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, पार्टी नेताओं का कहना है कि यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मताधिकार,संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का संकल्प है,कांग्रेस ‘अपना वोट, अपना संविधान और अपना भविष्य’ के नारे के साथ मतदाता सूची की पारदर्शिता और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी में है,जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि जिले से 200 से अधिक कांग्रेसजन दिल्ली की महारैली में शामिल होने जा रहे हैं,अभी 22 लोगों की एक टोली रवाना हुई है,जबकि विभिन्न माध्यमों से अन्य कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंचेंगे,उन्होंने कहा कि अपने वोट, संविधान और भविष्य की रक्षा के संकल्प के साथ जिले के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी भी दिल्ली कूच कर रहे हैं, दिल्ली रवाना होने वाले यात्रियों की में 22 लोगों शामिल है, जिसमे नरेश जायसवाल,सत्य प्रकाश,विजय सिंह, दिल बंधु साहू,राजू भगत, सुरेश सिंह,रामकृष्ण साहू, अशोक जायसवाल,प्रदीप गुप्ता,बिहारी लाल राजवाड़े,वशिम खान पार्षद,फ़रोग सिद्दीकी,कलावती मरकाम,नीता डे,राम शाय,राम कुमार,बसंत सिंह,निखिल खुशवाहा,शीतल प्रसाद और लालदास महंत शामिल हैं, जबकि कुछ यात्रियों के टिकट आरएसी श्रेणी में हैं,जिले से 200 से अधिक लोगों का रैली में शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
रोक-टोक का भी लगाया आरोप
अशोक जायसवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रास्ते में कुछ रेलवे स्टेशनों पर जांच-पड़ताल और रोकने जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है,उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं,इसके बावजूद लोग अलग-अलग माध्यमों से दिल्ली पहुंच रहे हैं,उन्होंने सवाल उठाया कि लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित राजनीतिक महारैली में शामिल होने जा रहे लोगों के साथ इस तरह की रोक-टोक क्यों की जा रही है, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं,पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़े सवालों को लेकर पार्टी देशभर में अभियान चला रही है,दिल्ली की महारैली के जरिए इन मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठाया जाएगा,कोरिया जिले से 200 से अधिक कांग्रेसजनों की प्रस्तावित भागीदारी को संगठन अपनी राजनीतिक और सांगठनिक सक्रियता के रूप में देख रहा है,अब 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर सबकी निगाहें रहेंगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@ टीएस सिंहदेव के जन्मदिवस पर कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर,19 यूनिट रक्त संग्रहित

Share ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष जफर हैदर के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय सूरजपुर …

Leave a Reply