Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा के पूर्व टीआई मनीष सिंह परिहार को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

Share


उत्कृष्ट पुलिस अनुसंधान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान, डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने दी बधाई

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस में नगर निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके पुलिस अधिकारी मनीष सिंह परिहार ने जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्हें गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वर्ष 2026 के लिए घोषित प्रतिष्ठित ’केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी पदक प्राप्तकर्ताओं की सूची में उनका नाम इन्वेस्टिगेशन फील्ड (अनुसंधान) के अंतर्गत शामिल है। पुलिस अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, विवेचना में दक्षता, कर्तव्य के प्रति समर्पण और उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। अपराधों की जांच और अनुसंधान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को दिया जाने वाला यह सम्मान उनकी पेशेवर दक्षता और कार्यनिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है। मनीष सिंह परिहार की इस उपलब्धि पर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व में सरगुजा में सेवाएं दे चुके अधिकारी को राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान पुलिस महकमे के लिए भी गौरव का विषय है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ टीएस सिंहदेव के जन्मदिवस पर कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर,19 यूनिट रक्त संग्रहित

Share ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष जफर हैदर के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय सूरजपुर …

Leave a Reply