Breaking News

सूरजपुर@ टीएस सिंहदेव के जन्मदिवस पर कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर,19 यूनिट रक्त संग्रहित

Share


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष जफर हैदर के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में आयोजन, जरूरतमंद मरीजों की मदद और मानव सेवा का दिया संदेश
-संवाददाता-
सूरजपुर,31 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सरगुजा राजपरिवार के महाराजा टीएस सिंहदेव के जन्मदिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की ओर से जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, शिविर के दौरान कुल 19 यूनिट रक्तदान किया गया। आयोजन का उद्देश्य जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार और जनसेवा से जोड़ते हुए जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना तथा आम नागरिकों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, इस दौरान रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया, शिविर में रक्तदान के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया गया कि दुर्घटना, गंभीर बीमारी,ऑपरेशन और प्रसव जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है,ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाताओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण होता है,रक्त की समय पर उपलब्धता किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन की रक्षा में निर्णायक भूमिका निभा सकती है, आयोजन के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों से अपील की गई कि वे रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहें और चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ होने पर स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आएं, रक्तदान केवल एक सामाजिक गतिविधि नहीं,बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन बचाने में सहयोग देने का मानवीय प्रयास है, इससे समाज में सहयोग, संवेदना और परस्पर सहायता की भावना भी मजबूत होती है, टीएस सिंहदेव के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशेष अवसरों को जनकल्याण और समाजहित के कार्यों से जोड़ने का संदेश दिया, शिविर में एकत्रित 19 यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा,


Share

Check Also

बैकुंठपुर/चरचा@ सुरक्षित बचपन अभियान के तहत चरचा के दो विद्यालयों में लगा विधिक जागरूकता शिविर

Share राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश पर विद्यार्थियों को बाल अधिकार,सुरक्षा और कानूनी सहायता …

Leave a Reply