Breaking News

अम्बिकापुर@ टीचर्स क्रिकेट लीग के लिए 50 से अधिक शासकीय कर्मचारियों ने दिया ट्रायल

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
स्थानीय गांधी स्टेडियम में शनिवार को टीचर्स क्रिकेट लीग के लिए संभाग स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें सरगुजा संभाग के पांच जिलों से आए शिक्षा विभाग के 50 से अधिक शासकीय कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया में जशपुर,एमसीबी,कोरिया,सूरजपुर और सरगुजा जिले के व्याख्याता,शिक्षक,व्यायाम शिक्षक, लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हुए। ट्रायल सुबह 10 बजे से निर्धारित नियमों के अनुसार शुरू हुआ। चयनित खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर सरगुजा संभाग की टीम तैयार की जाएगी। चयन प्रक्रिया के अगले चरण में संभावित 30 खिलाडिय़ों का चयन कर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद चयन मैच के माध्यम से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए संभावित 20 खिलाडिय़ों की टीम घोषित की जाएगी। यह टीम दिसंबर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय टीचर्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी। चयन प्रक्रिया के दौरान सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी विकास सिंह, वरिष्ठ कोच आनंदधर दीवान,क्रिकेट कोच शौभिक दास गुप्ता,कमल निकुंज,इसहाक तिर्की,ज्ञानेश्वर सिंह,दिनेश भगत, रविशंकर भगत,विवेक पांडेय,शंकर सुवन गोपाल, पवनीत सिंह गिल सहित पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ टीएस सिंहदेव के जन्मदिवस पर कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर,19 यूनिट रक्त संग्रहित

Share ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष जफर हैदर के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय सूरजपुर …

Leave a Reply