Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

Share


रायपुर,31 अक्टूबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक देने की घोषणा की है। इसमें छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारी और जवानों के नाम शामिल हैं। इन सभी का चयन स्पेशल ऑपरेशन के लिए किया गया है। सूची में एसपी रॉबिन्सन गुरिया, एडिशनल एसपी अक्षय प्रमोद साबद्रा और अजय कुमार सहित पुलिस के अलग-अलग रैंक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। गृह मंत्रालय की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के इन पुलिसकर्मियों को 22 सितंबर 2025 को किए गए ऑपरेशन के लिए पदक दिया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर@मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई

Share रायपुर,31 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचे, जहां उन्होंने …

Leave a Reply