केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार,तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरुण साव हुए शामिल,कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
बिलासपुर,31 अक्टूबर 2026। बिलासपुर में शनिवार को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। गांधी चौक स्थित गवर्नमेंट स्कूल से शुरू हुई इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,डिप्टी सीएम अरुण साव, वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक,अमर अग्रवाल,विधायक सुशांत शुक्ला और महापौर पूजा विधानी समेत भाजपा के कई नेता शामिल हुए। जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने पदयात्रा में 10 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया। पदयात्रा के जरिए भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया के समर्थन में विपक्ष पर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बनाए रखना जरूरी है।
राज्योत्सव में कांग्रेस की गैरमौजूदगी पर साधा निशाना
पदयात्रा के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव मनाएगा और खुशियां मनाएगा, लेकिन कांग्रेसी छत्तीसगढ़ से गायब रहेंगे। यह बताता है कि कांग्रेस की छत्तीसगढ़ के प्रति कितनी निष्ठा,श्रद्धा और आस्था है।,अरुण साव ने कांग्रेस पर दिल्ली जाकर देश के खिलाफ अराजकता फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया छत्तीसगढ़ के प्रति उसकी सोच को दिखाता है।
दरअसल, वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। सरकार पर हमलों के बीच अब भाजपा ने भी ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ के जरिए सियासी मोर्चा खोल दी है। अब तक कांग्रेस जिस मुद्दे को लेकर भाजपा को घेर रही थी, उसी लोकतंत्र के सवाल पर भाजपा भी जनता के बीच पहुंचने की रणनीति में है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोकतंत्र, मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर दोनों दलों के बीच राजनीतिक टकराव और तेज होने की संभावना है।
शहर के मुख्य मार्गों पर भाजपा नेता करेंगे पदयात्रा : भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि पदयात्रा में विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह और सुशांत शुक्ला सहित जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मोर्चा-प्रकोष्ठ के सदस्य और आम नागरिक शामिल होंगे। क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडेय भी मौजूद रहेंगे। पदयात्रा दोपहर 2 बजे गांधी चौक स्थित गवर्नमेंट स्कूल से शुरू होकर जूना बिलासपुर, हटरी चौक, सिटी कोतवाली चौक, सदर बाजार, गोल बाजार, करोना चौक, सिम्स चौराहा और पं. देवकीनंदन चौक होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी। यहां पदयात्रा सभा में परिवर्तित होगी। सभा को भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
एफआईआर पर लोगों के बीच रखेंगे बात : भाजपा इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को मतदाता सूची सही और अपडेट रखने की जरूरत के बारे में जागरूक करेगी। पार्टी का कहना है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए। अपात्र लोगों के नाम तय नियमों के अनुसार हटाए जाएंगे। एफआईआर को लेकर लोगों में भ्रम न हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सही जानकारी देने की जिम्मेदारी दी गई है। पदयात्रा के दौरान लोगों को इस प्रक्रिया का उद्देश्य और महत्व समझाया जाएगा।
पदयात्रा में 10 हजार से अधिक भीड़ जुटाने का दावा
इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं की लगातार बैठकें हुई थी। इसमें पदयात्रा की रूपरेखा तय करने के साथ अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई थी। कार्यक्रम के संचालन और जनसंपर्क के लिए टीम भी बनाई गई थी। आज होने वाली पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक संबोधित करेंगे। इस दौरान स्ढ्ढक्र को लेकर पार्टी का पक्ष रखा जाएगा। जबकि पदयात्रा में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।
कांग्रेस के आरोपों
का जवाब देने की रणनीति
कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि,चुनावी प्रक्रिया में गड़बडि़यों के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है। कांग्रेस के प्रदर्शन और जनसंपर्क अभियान के जरिए इस मुद्दे को राजनीतिक बहस के केंद्र में लाने की कोशिश की जा रही है। अब भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा को इसी राजनीतिक लड़ाई के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा भी पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच अपनी बात रखने और कांग्रेस के आरोपों का जवाब दे रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur