वाराणसी,31 अक्टूबर 2026। देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शनिवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का शुभारंभ किया। यह उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है। इस अवसर पर वाराणसी सिटी-राजातालाब और बनारस-प्रयागराज रामबाग के बीच दो नई मेमू रेल सेवाओं का भी शुभारंभ किया गया। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के परिचालन से वाराणसी और नई दिल्ली के बीच रात्रिकालीन रेल यात्रा अधिक आधुनिक, सुविधाजनक और आरामदायक होने की उम्मीद है। रेलवे की इस नई पहल से पूर्वी उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। ट्रेन वाराणसी से प्रयागराज,कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur